Haryana News: अधिकारियों की लापरवाही दिखी तो होगी तुरन्त कार्रवाई: सुभाष सुधा
Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र शहर में बीती शाम सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर रोटरी क्लब चौंक से मेन बाजार स्थित सीकरी चौंक तक नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। असर यह हुआ कि नाले की सफाई व्यवस्था के तहत सफाई कर्मचारियों ने रातों ही रात नाले की सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरुस्त किया।
निकाय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं पर भी सफाई व्यवस्था के कार्य में कोताही या लापरवाही सामने आई तो तुरंत आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री ने इस मौके पर जहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दुकानदारों से बातचीत करते हुए उनकी बाजार से संबंधित सफाई व्यवस्था के तहत कोई समस्या है। उसकी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का निवारण बारे निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications