Haryana News: पंचकूला में सुनी जाएगी बिजली संबंधी शिकायतें, जानिए सुनवाई का समय और तिथि

Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 6, 13, 20 और 27 मई को पंचकूला स्थित जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

haryana light

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपए से अधिक और 3 लाख रुपए तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 6, 13, 20 और 27 मई को यूएचबिविएन के मुख्यालय विद्युत सदन इंडस्ट्रियल प्लाट-3-4, सेक्टर-14, पंचकूला में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होने वाली कार्यवाही में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+