Haryana News: हरियाणा सरकार सरपंचों को देगी बड़ी सौगात, एचसीएस अफसरों की तरह मिलेगा टीए डीए

Haryana News: हरियाणा में सरपंचों को लेकर बड़ी खुशखबरी है। अब सरपंचों को एचसीएस अफसरों की तरह टीए-डीए मिलेगा। पंचायत और सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि एचसीएस अधिकारी की तरह ही विभागीय काम करवाने के लिए सरपंचों को 16 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टीए-डीए देने का प्रस्ताव मंगवा लिया है।

यह सुविधा सरपंचों के लिए जल्दी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंचों को हाई कोर्ट में केस के लिए 5000 रुपए तथा स्थानीय अदालत के लिए 1100 रुपए का शुल्क मिलता था। अब उसमें 5 गुना बढ़ोतरी की जाएगी। दरअसल हरियाणा सरकार के पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

mahipal dhanda

इस बीच में कुछ दिन पहले पानीपत के गांव फरीदपुर और महमदपुर गांव में भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सरपंचों को बड़ी खुशखबरी भी दी है।

महिपाल ढांडा ने बताया कि सीएम के दौरे पर सरपंच को 5000 और मंत्री के दौरे के लिए 3000 रुपए की खर्च राशि मिलती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री के दौरे पर 30 से 50 हजार और मंत्री के दौरे पर 20 से 25 हजार रुपए देने का प्रस्ताव रखा गया है। मंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 2 जुलाई को होने वाली सरपंचों की बैठक में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+