Haryana News: हरियाणा सरकार ने एफपीओ अनुदान राशि घोटाले में उठाया सख्त कदम, बागवानी निदेशक को हटाया
Haryana News: हरियाणा सरकार ने एफपीओ की अनुदान राशि के घोटाले के मामले में कार्रवाई की है। सरकार ने बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी से चार्ज लेकर कृषि विभाग के निर्देशक राज नारायण कौशिक को सौंप दिया है। आपको बता दें कि फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन की अनुदान राशि के घोटाले में केंद्र सरकार की ओर से सीबीआई जांच की मांगी गई सहमति के बाद राज्य सरकार ने कदम उठाया है। अर्जुन सिंह सैनी का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है।
चर्चा है कि राज्य सरकार इस मामले में जल्द ही कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है। वहीं इस मामले में सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार अपनी सहमति भी दे देगी। इस मामले में 10 अफसरों पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।

मामले में 4 जिलों के एचओडी को सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि कुछ को चार्जशीट दी गई थी। यह मामला करीबन 2 साल पुराना है। सरकार को सूचना मिली थी कि कुछ किसानों के नाम पर लाखों रुपए की अनुदान राशि मंजूर की गई थी। लेकिन किसानों के पास यह राशि नहीं पहुंची थी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में सीआईडी से जांच करवाई थी। सीआईडी जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications