Haryana News: हरियाणा की एसीबी टीम की नूंह में कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को 5 हजार लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नूंह जिला के डायल-112 फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में कार्यरत ईएसआई सुरेंदर तथा हेड कांस्टेबल बीरपाल को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। सब इंस्पेक्टर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपियों द्वारा पहले ही डेढ़ लाख रुपए की राशि के टायर्स रिश्वत के तौर पर लिए गए थे। मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उन्हें 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

acb haryana

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+