Haryana News: पानीपत में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभा यात्रा, सीएम खट्टर और सूफी गायक कैलाश खेर भी होंगे शामिल

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में राम मंदिर के स्वरूप की शोभायात्रा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सूफी गायक कैलाश खेर भी शामिल होंगे। शोभा यात्रा स्काईलार्क से शुरू होकर डेरा जोध सचियार पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री खट्टर यहां पुल के नीचे रामभक्तों को संबोधित करेंगे। इस दौरान कैलाश खेर का लगभग डेढ़ घंटे का शो भी होगा। शहर की तमाम संस्थाएं मार्ग के दोनों और स्टॉल लगाकर राम भक्तों को जलपान कराएगी।

manohar lal

शोभा यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि सामाजिक संगठनों और जिले के जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर आयोजन की रूपरेखा बना ली है। शोभा यात्रा के दौरान सबसे आगे स्कूलों के छात्र चलेंगे।

शोभा यात्रा के लिए जिले के प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थी व शिक्षक शामिल रहेंगे। इनसे आगे बच्चों का स्केटिंग का एक ग्रुप चलेगा। सभी बच्चों के हाथ में राम का ध्वज होगा। शोभायात्रा में राम दरबार, महर्षि वाल्मीकि, हनुमान सहित अनेक झांकियां शामिल होंगी।

इस दौरान शहर की पांच बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से भी श्री राम का राजतिलक होगा। इसके बाद दीपावली मनाने जैसे कई दृश्यों का मंचन होगा। उन्होंने आगे बताया कि 20 और 21 जनवरी को एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग स्थान को खाली रखने के निर्देश भी ठेकेदार को दे दिए गए हैं। जिससे कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें न आए। शहरवासियों में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+