Haryana News: किसान, मजदूर व महिलाओं के हित के लिए काम कर रही सरकार: सीएम नायब सिंह सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है। प्रत्येक वर्ग के हित के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को जिला सोनीपत के गांव दोदवा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

गोहाना से दिल्ली जाते समय मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से अचानक मिलने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के लोगों की मांग पर गांव के राजकीय स्कूल को मिडिल से दसवीं कक्षा तक अपग्रेड करने की घोषणा की।

cm saini

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक राजकीय स्कूलों में दाखिला करवाएं। सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षित स्टाफ है और बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गांव के सरपंच द्वारा विकास कार्यों हेतु जितने भी एस्टीमेट भेजे गए हैं। उनका पैसा अगले दो-तीन दिन में रिलीज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामीणों का अभिवादन किया और बुजुर्गों व महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया।

इस मौके पर राई से विधायक मोहनलाल बडोली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गांव में पहुंचने पर धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्वागत किया। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची। इस अवसर पर गांव के सरपंच रमेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+