Haryana News: अंबाला के बाशिंदो के लिए अच्छी खबर, जल्दी ही बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो, मिलेगी ये सुविधाएं
Haryana News: अंबाला वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। शहर में करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित सुषमा स्वराज बस स्टैंड परिसर की खाली पड़ी 2.47 एकड़ जमीन में आधुनिक सुविधाओं से लैस नया बस स्टैंड तैयार होगा। खास बात यह है कि इस बस स्टैंड में सामान्य बसें नहीं। बल्कि इलेक्ट्रिक बसें खड़ी होगी।
दो मंजिला भवन के अलावा यहीं पर इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा। इस डिपो को स्थानांतरित करने के लिए यहां पर अलग से पावर स्टेशन स्थापित होगा। ताकि इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग में कोई बाधा ना हो। इसके लिए स्पेशल हॉट लाइन की व्यवस्था की जाएगी।

इस व्यवस्था पर कल 11.95 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका टेंडर नोटिस गुरुवार को जारी कर दिया गया है और 11 जुलाई को टेंडर बिड ओपन होगी।
टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार 8 महीने के भीतर इस कार्य को पूरा करेगा। लिहाजा सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2025 फरवरी-मार्च तक यह इलेक्ट्रिक बस अड्डा और डिपो जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इस बस डिपो के चारों ओर फुटपाथ की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस दो मंजिला भवन और 2.47 एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों का वर्कशॉप तैयार किया जाएगा। इसमें चार्जिंग स्टेशन होगा। जिसमें एक समय में 17 बसें चार्ज हो सकेगी। कुल 40 बसों की इस बस अड्डे में एक साथ खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा वर्कशॉप में ऑपरेशन एंड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें टिकट और केश रूम विंडो काउंटर के साथ-साथ लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही एक कंप्यूटर रूम भी इसमें बनाया जाएगा। इसी तरह सामान्य बस अड्डे की तरह इसमें प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा। इस डिपो का अलग से अपना पंप हाउस होगा और बसों की निकासी के साथ प्रवेश द्वार भी दोनों अलग-अलग होंगे।
इस बस अड्डे के चारों ओर ग्रीन बेल्ट स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जाएगा। ताकि बसों की वॉशिंग के बाद निकासी की समस्या न आ सके।
इसी तरह से पानी की व्यवस्था के लिए 2 लाख लीटर टैंक की व्यवस्था की जाएगी। फायर टैंक भी इस इलेक्ट्रिक बस डिपो में स्थापित किया जाएगा। ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी स्वयं सक्षम हो। इसी तरह बस स्टैंड के दो छोर पर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाएंगे। ताकि पानी की बर्बादी ना हो और पानी को संरक्षित किया जा सके।
इलेक्ट्रिक बस डिपो में कर्मचारियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसलिए इसमें किचन की व्यवस्था की गई है। इस किचन को निरंतर चलाने के लिए किचन स्टोर की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ ही महिलाओं के लिए अलग से कैंटीन की व्यवस्था होगी। एक छोर पर महिलाओं का आराम कक्ष और दूसरे छोर पर पुरुषों का आराम कक्ष इसमें बनाए जाएंगे।
अंबाला डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी है। लेकिन पहले चरण में ट्रायल के तौर पर 5 बसें आएगी। यह बसें अब किसी भी समय अंबाला पहुंच सकती है। उम्मीद है कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में इलेक्ट्रिक बसें अंबाला बस डिपो में पहुंच जाएगी। अभी इसे सामान्य बस अड्डा परिसर में ही खड़ा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications