Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले खट्टर
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा के 4 प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ ! निश्चित ही हरियाणा के लोगों के आशीर्वाद से हम 10 की 10 लोकसभा सीट जीतकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालेंगे।'

भाजपा ने रविवार देर शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा की बची हुई चार सीटों पर इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में हरियाणा की हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने हिसार से रणजीत चौटाला, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, रोहतक से अरविंद शर्मा और सोनीपत से मोहनलाल बड़ोली को चुनाव मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications