Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल के इसराना में किया चुनाव प्रचार, जानिए क्या बोले खट्टर

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के इसराना विधानसभा में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल की इसराना विधानसभा के भाजपा परिवार ने भी लिया "अबकी बार 400 पार" का संकल्प ! ये संकल्प किसान, नौजवान, नारीशक्ति और गरीबों का जीवन बदलने के लिए है, इसी संकल्प को आत्मसात कर भाजपा का हर एक कार्यकर्ता नागरिकों के बीच जाएगा और चारों दिशाओं में कमल खिलाएगा।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए है। हरियाणा में लोकसभा के लिए छठे चरण में मतदान होगा। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के दो बार सीएम रह चुके हैं। चर्चा है कि पार्टी केंद्र में उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव-प्रचार कर आमजन से मतदान की अपील कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+