Haryana News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले पूर्व सीएम खट्टर, कहा-'कर्मों के परिणाम भुगत रहे'
Haryana News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो किया उसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ही कहा था कि यह एजेंसियां भ्रष्ट लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करती है। सीएम ने कहा कि उन्हें की बातों को फूल चढ़ाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और भाजपा नेता अनिल विज ने भी केजरीवाल की गिरफ्तार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा था की जांच एजेंसियां कोर्ट के सामने सबूत रख रही है और अदालत कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि जब से नायब सिंह ने मुख्यमंत्री पद की गद्दी संभाली है। उसी दिन से अनिल विज की नाराजगी की अटकल तेज हो गई थी। विज ने शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अनिल विज से भी मुलाकात की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पीएमएलए में जमानत मिलना मुश्किल होता है। यह कानून 2002 में बनाया गया था और 1 जुलाई 2005 को लागू किया गया था।
इस कानून का मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना है। इसके दायरे में बैंक म्युचुअल फंड और बीमा कंपनियों को भी 2012 में शामिल किया गया है। इस एक्ट के तहत अपराधों की जांच की जिम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय के पास होती है।












Click it and Unblock the Notifications