Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर युवा चौपाल के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल, युवा शक्ति से किया संवाद

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में युवा चौपाल द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज युवा चौपाल द्वारा रोहतक में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया। हमारी युवा शक्ति ही विकसित भारत की कर्णधार है, भाजपा सरकार में उन्हें सुदृढ़ भविष्य के अपार अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर ऊर्जावान युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विमर्श हुआ।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में युवा चौपाल द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+