Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद दिवस पर देश के निडर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ भारती के निडर सपूतों अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर भावपूर्ण नमन। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर भावी पीढ़ी को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में शहीदों का योगदान अमूल्य है। हम उनकी बलिदान गाथा को सदैव याद रखेंगे एवं प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।'

देशभर में आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की याद में मनाया जाता है। आज ही के दिन 1931 में युवा स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाया था। देश के तीनों सपूतों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया था। देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि में यह दिन मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications