Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने पर शुभाष बराला को दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर सुभाष बराला को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा प्रदेश से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर सुभाष बराला को बहुत-बहुत बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि आप माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।'

हरियाणा के भाजपा नेता शुभाष बराला ने बुधवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ग्रहण की है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें राज्यसभा सदस्य की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। बराला डीपी वत्स की जगह राज्यसभा में निर्वाचित हुए हैं। हरियाणा की सियासत में सुभाष बराला पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications