Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, जानिए क्या बोले मनोहर लाल
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सुशोभित किए जाने पर बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रवादी राजनीति के 'शिखर पुरुष' भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को 'भारत रत्न' से अलंकृत होने पर हार्दिक बधाई ! देश की एकता और भारत की सांस्कृतिक विरासतों को संजोने में आडवाणी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एक आदर्शवादी राजनेता के रूप में उन्होंने पूरे समर्पण के साथ देश और देशवासियों की सेवा की है, जो हम सभी के लिए अनुकरणीय है।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मान लिया था। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुबह आडवाणी की आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेता मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications