Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली की नामांकन रैली में हुए शामिल, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की नामांकन रैली में शामिल होकर मतदान के लिए अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की नामांकन रैली में शामिल हुआ। मेरे परिवारजनों के हौसले तपती धूप के ताप को भी पराजित कर रहे हैं, यह जनसमर्थन ऐतिहासिक बहुमत की ओर जा रहा है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की नामांकन रैली में शामिल होकर मतदान के लिए अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications