Haryana News: सीएम सैनी ने नारनौंद में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-'कांग्रेस पर नरेंद्र मोदी का शासन भारी'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी गलत करेगा। चक्कर कटवाएंगे। ऐसी हालत कर देंगे। अभी 4 जून तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद सभी व्यवस्था कर देंगे कि लोगों को कोई दिक्कत ना आए सीएम हाउस आपका है। कभी भी आ सकते हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पर्ची और खर्ची दोनों चलती थी। पैसे वालों को ही नौकरी मिलती थी। आज बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी मिलती है।

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस में आज विपक्ष के नेता भी नहीं है। जो केजरीवाल कांग्रेस को पानी पी-पीकर गाली देता था। बच्चों की कसम खाता था। अब कांग्रेस के गले मिल गए हैं। भ्रष्टाचारियों तथा परिवार को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। कांग्रेस घमंडी या गठबंधन के लोग इस देश को तोड़ने की बात करते हैं।

cm saini

इस गठबंधन का युवराज राहुल गांधी उनका समर्थन करता है। पिछले 55 साल के कांग्रेस के शासन पर 10 साल का नरेंद्र मोदी का शासन बहुत भारी है। कोई ऐसा सिर नहीं रहेगा। जिस पर छत ना हो। हर परिवार को आवास दिया जाएगा। कांग्रेस महज 272 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जब 2029 का चुनाव आएगा तो कांग्रेस कहीं नहीं लड़ रही होगी।

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में तो बी कंपनी है। बापू बेटा कंपनी है। कांग्रेस हो, बीजेपी या जेजेपी सभी में बापू बेटा कंपनी है। जेजेपी, इनेलो तो लोगों को बेवकूफ बनाना चाहती है। नारनौंद में 2019 में बहकाने वाले आए गए। खोपर चाबी घुमा कर चले गए थे। अब चाबी गुम हो गई तथा कमरा बंद हो चुका है। यह देश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस ने देश के संविधान में 100 बार परिवर्तन किए। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया। देश में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही है। कांग्रेस अपने परिवार के खोटे सिक्के नकली नोट को चलाना चाहती है। सीएए का बिल नरेंद्र मोदी लेकर आए तो घमंडिया गठबंधन ने विरोध किया। 6 महीने तक रोड बंद कर दिया था।

भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर 3 दिन तक यूक्रेन युद्ध बंद हुआ था। तब हमारे देश के 20 हजार बच्चे निकाले गए। चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी अमरनाथ गुफा में गए थे। राहुल गांधी कोलंबिया जाते हैं। यह मेरा चुनाव नहीं। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच का चुनाव है। हुड्डा साहब के समय में सारी नौकरी, पैसा, प्रोजेक्ट रोहतक में दिए जाते थे। ग्रीन ब्रिगेड ने बूथ कैप्चर किए। जिसके बाद महम कांड हुआ था। ग्रीन ब्रिगेड का सरगना जेपी था। इस कारण चौधरी देवीलाल को इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब तक हर महीने 5 तारीख को हिसार आता था। अब हर सोमवार को हिसार में रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+