Haryana News: सीएम सैनी ने रोहतक में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-'सितंबर में चुनाव में हुड्डा दिखाई नहीं देंगे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में अल्पमत की बात को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं एक महीने पहले विश्वास मत हासिल किया था और भूपेंद्र हुड्डा भी वही विधानसभा में बैठे थे। तब समय आएगा। वह फिर से विश्वास मत हांसिल करेंगे। साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जब सितंबर के अंदर चुनाव आएगा तो हुड्डा कहीं दिखाई भी नहीं देंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार रात रोहतक में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वोट जिहाद का आरोप लगाया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेती है। यह वोट जिहाद है। इस दौरान वे राहुल गांधी पर भी हमलावर दिखे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं। एक झटके में देश की गरीबी मिटा दूंगा। यह है वोट जिहाद कांग्रेस की फितरत रही है कि झूठ बोलकर लोगों के वोट लें।

cm saini

सीएम सैनी ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जिस कारण 4 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और 16 हजार किसानों की जमीन कुर्क हो गई। प्रियंका वाड्रा ने हिमाचल में कहा कि हम एक साल में एक लाख नौकरियां देंगे। सरकार बनने के बाद वहां के सीएम से पत्रकार सवाल करते हैं तो कहते हैं कि हमने कोई वायदा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के वोट जिहाद से सचेत करना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में मोदी की गारंटी को फर्जी बताया और इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अच्छे सरकारी स्कूल अस्पताल और 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही है।

इस पर सीएम सैनी ने हमला बोलते हुए कहा कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था। वह कांग्रेस के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। सबसे पहले कांग्रेस के साथ समझौता किया। वह कहता था कि सरकारी गाड़ी और बांग्ला नहीं लेगा। अब बीएमडब्ल्यू गाड़ी में चलता है और 40 करोड़ का शीश महल में रहता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल कहता था वह और उसकी पार्टी कट्टर ईमानदार है। यह तो कांग्रेस से भी बढ़कर भ्रष्टाचारी निकला। गठबंधन में सभी भ्रष्टाचारी है। कोई जेल में है तो कोई जेल जाने वाला है। इनका मकसद सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाना है।

भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले सभी से बातचीत होती थी। अनदेखी की कोई बात नहीं है। अब चुनाव के समय बात नहीं हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को एक फ्यूज बल्ब की तरह है। कांग्रेस की जमीन धरातल पर नहीं बची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+