Haryana News: सीएम सैनी ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से की मुलाकात, ऐसे लिया आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications