Haryana News: सीएम सैनी ने अंबाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन से की मुलाकात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के नामांकन सभा में शामिल होने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन के घर पहुंच उनसे और उनके परिवार से मुलाकात कर हाल-चाल जाने है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज भाजपा जिला अंबाला के पूर्व जिला अध्यक्ष भाई जगमोहन जी के घर पहुंच उनके परिवार से भेंट की और सभी का हाल-चाल जाना।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। सीएम सैनी बुधवार को अंबाला दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के नामांकन सभा में शामिल होने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन के घर पहुंच उनसे और उनके परिवार से मुलाकात कर हाल-चाल जाने है।












Click it and Unblock the Notifications