Haryana News: सीएम सैनी ने गुरुकुल और संस्कृत पाठशालाओं को दी सौगात, वित्तीय सहायता बढ़ाने को दी मंजूरी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुकुल और संस्कृत पाठशाला के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कि गुरुकुल और संस्कृत पाठशाला को वित्तीय सहायता उस संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की 50 से 80 संख्या वाले गुरुकुल और संस्कृत पाठशाला को राज्य सरकार की ओर 2 लाख रुपए प्रति वर्ष वित्तीय मदद दी जाएगी। इसी प्रकार 80 से 100 संख्या होने पर 3 लाख, 100 से 200 होने पर 5 लाख रुपए तथा 200 से अधिक विद्याथी होने पर गुरुकुल और संस्कृत पाठशाला को 7 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications