Haryana News: सीएम सैनी ने 4 जिलों को दी बड़ी सौगात, ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए 126 करोड़ की मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत 126 करोड़ रुपए की लागत की 22 प्रमुख परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से हिसार, जींद, कैथल और सिरसा जिलों में बुनियादी ढांचे का विकास कराया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हिसार के गांव सिसाय में 14.25 करोड़ रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना के तहत बालसमंद शाखा से पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह योजना जल जीवन मिशन के अनुरूप है। इसके अलावा 3.90 करोड़ रुपए और 1.50 करोड़ रुपए की परियोजना लागत से नारनौंद और हांसी में विभिन्न ढाणियों में घरेलू नल कनेक्शन किए जाएंगे। इसी तरह से 4.10 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

cm saini

उन्होंने बताया कि 46.59 करोड़ रुपए की लागत से सिरसा जिले के गांवों भारूखेड़ा, चोरमार खेड़ा, देसू जोधा, गदराना, हबुआना, जोत्तांवाली, खतरावान, मंगियाना, मसीतां, नौरंग और सुखचैन को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की बढ़ी हुई जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार से 13.65 करोड़ रुपए की लागत से सिरसा जिले के झोड़ा रोही, गिदरांवाली और रगुआना गांवों के ग्रामीणों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कैथल जिले के पट्टी डोगरान गांव में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के साथ पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए 3.30 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जिला जींद के अशरफगढ़ और संडील गांवों के लिए 2.12 करोड़ और 4.84 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ताकि 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पेयजल मिल सके। राज्य सरकार के इस प्रयास से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+