Haryana News: सीएम सैनी ने रामोजी राव के निधन पर जताया दुख, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दक्षिण भारत के इनाडु समाचार समूह के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'दक्षिण भारत के इनाडु समाचार समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। विभिन्न भारतीय भाषाओं में समाचार चैनलों की श्रंखला स्थापित करने वाले रामोजी राव मीडिया जगत के दिग्गज होने के साथ-साथ तेलुगु फिल्म उद्योग की भी एक जानी-मानी हस्ती थे।रामोजी राव के निधन से मीडिया और फिल्म जगत में एक शून्यता पैदा हुई है। महान पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दक्षिण भारत के इनाडु समाचार समूह के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications