Haryana News: सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से की मुलाकात, इन विषयों पर की हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाना और विभिन्न विषयों पर संवाद किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाना और विभिन्न विषयों पर संवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications