Haryana News: सीएम सैनी ने फतेहाबाद में किया रोड़ शो, डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में की मतदान की अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा लोकसभा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में रोड़ शो कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा की जनता ने प्रदेश से बापू-बेटा की पार्टी का सफाया कर विकासवादी भाजपा को पुन: चुनने का मन बना लिया है। फतेहाबाद के रोड़ शो में आए बहनों-भाइयों ने बता दिया है कि 4 जून को इंडी गठबंधन का हरियाणा में खाता भी नहीं खुलने जा रहा है और सिरसा लोकसभा से डॉ. अशोक तंवर की जीत निश्चित है। फतेहाबाद के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, विधायक दुड़ाराम और गोपाल कांडा का आभार।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी थी। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा लोकसभा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में रोड़ शो कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+