Haryana News: सीएम सैनी महेंद्रगढ़ में पीएम मोदी की जनसभा में हुए शामिल, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भिवानी महेंद्रगढ़ के अपने परिवारजनों से वोट का आशीर्वाद मांगा है। I.N.D.I गठबंधन का हाल ये है कि गाय ने दूध दिया नहीं ये घी खाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री जी ने इस इलाके का अन्न खाया है।पहली बार आपका बाजरा एमएसपी पर खरीदा गया और मोदी ने जी-20 में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों को बाजरे की रोटी खिलाई। इंडी गठबंधन पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है, इस बात पर हरियाणा वाले पांच हजार से ज्यादा चुटकुले बना चुके। प्रधानमंत्री ने युगपुरुष पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल जी को भी याद किया और हरियाणा से अपनी घनिष्ठता एक बार फिर जाहिर की है। आप सभी से अपील है कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और राष्ट्र निर्माण करने वाली शक्तियों को मजबूत करें।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी थी। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications