Haryana News: सीएम नायब सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को लगाई गुलाल, होली के पर्व की दी बधाई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली के पर्व पर राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गुलाल का तिलक लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी सीएम नायब सिंह को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'होली के पावन पर्व पर आज राजभवन पहुंचकर आदरणीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को समस्त परिवारजनों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।'

देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग रंग और गुलाल लगाकर आपसी मनमुटाव दूर कर रहे हैं। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश और प्रदेश वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योंहार मेल-मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योंहार पर सभी मनमुटाव भूलकर हर किसी को गले-लगाने का अवसर होता है।












Click it and Unblock the Notifications