Haryana News: सीएम नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन का भाजपा में किया स्वागत, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थानेसर विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़े आम आदमी पार्टी हरियाणा के जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण चौधरी सहित अन्य साथियों का भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी से ट्वीट कर लिखा कि 'कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन 2019 में थानेसर विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़े आम आदमी पार्टी हरियाणा के जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण चौधरी जी ने संत कबीर कुटीर आवास पर अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा। उनका और उनकी पूरी टीम का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और थानेसर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन की है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी का भाजपा में स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications