Haryana News: सीएम नायब सिंह हांसी में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'भाजपा में कार्यकर्ता को सीएम बनाया जाता'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत चौटाला के प्रचार के लिए हांसी अनाज मंडी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह के सीएम बनने के बाद हांसी में यह पहली रैली थी। इसमें हिसार से लोकसभा के उम्मीदवार रणजीत सिंह भी मंच मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हांसी विधायक विनोद भयाना ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में बाप बेटे ही मुख्यमंत्री बनते हैं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को सीएम बनाया जाता है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे से एक गरीब परिवार के बेटे को पहले पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद सीएम बनाया है।

cm saini

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल में लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया है। हमने धारा 370 को खत्म करने का काम किया राम मंदिर के नाम को लेकर कांग्रेस राजनीतिक करती थी। हमसे कहती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। बता दूँ कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज वहीं पर मंदिर बनाया है। आप पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से भी बड़े घोटाले आम आदमी पार्टी ने किए हैं। घोटाले के कारण उनके नेता आज जेल में है।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता की आवाज को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेंगे और सीएम मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में समान विकास किया है। सभी को बिना खर्ची पर्ची नौकरी मिली है। मनोहर लाल ने हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई है। उन नीतियों को दुरुस्त कर लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस के चरित्र और कार्यप्रणाली को भूला नहीं है। कांग्रेस शासन में बातें अधिक काम काम होता था। अब बातें कम और काम अधिक होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल में लोगों को सुविधा देने का काम किया है। कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के लिए 3 दिन लाइन में खड़ा होना पड़ता था। नरेंद्र मोदी ने उस लाइन को खत्म किया है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। लोगों को गारंटी के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की गारंटी पर लोगों को विश्वास नहीं है। देश में केवल मोदी की गारंटी पर भरोसा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को भाजपा ने मजबूत किया है। कांग्रेस को देश नहीं वोट की चिंता है। हमारे लिए देश प्रथम है। नरेंद्र मोदी ने कभी वोट के लिए काम नहीं किया। किसानों को सम्मान निधि के जरिए खाते में 6 हजार देने का काम किया है। नई योजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+