Haryana News: गुरुग्राम में बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'चुनाव लोकतंत्र का त्योहार, वोट देकर इसे मनाएं'
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है और नामांकन आज से शुरू हो गया है। मैं नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि हम अपना वोट डालकर इस त्योहार को मनाएं। हम सभी का योगदान इसमें होना चाहिए। विकसित भारत का सपना जो हमारे पीएम ने देखा है। हमें हरियाणा में 10 कमल खिलाना है और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। आज पहले नॉमिनेशन गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र के इस पर्व पर अपना वोट देकर इसे अच्छे से मनाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है। उसमें हम सभी का योगदान रहे। हरियाणा में 10 के 10 कमल के फूल खिला करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम हमें करना है। गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह बड़े मार्जिन के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा सीट से कमल का फूल जीतकर आएगा। उसे कमल के फूल में हमारे लाखों लोगों की भावनाएं होगी। ताकि विकसित भारत का सपना पूरा हो सके विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सके। उसके लिए एक-एक व्यक्ति को जाकर मतदान करना होगा। गर्मी का मौसम होने की वजह से लोग सोच सकते हैं कि वोट करने नहीं जाए। लेकिन मेरा आग्रह है कि अपने परिवार को साथ लेकर मतदान करने के लिए जाए। अपने पड़ोसियों के साथ, रिश्तेदारों के साथ लोकतंत्र के इस पर्व के लिए मतदान करने जाए। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह राष्ट्र बहुत आगे बढ़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मतदान करने के लिए जाए। जिससे यह राष्ट्र तेज गति से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ सके।
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications