Haryana News: पराली को लेकर बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'किसानों ने पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद में रतिया की अनाज मंडी में रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बना कर दिए हैं। महिलाओं को घरों पर शौच नहीं होने से बड़ी दिक्कत होती थी। गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। मगर अब लाइन खत्म हो गई है। महिलाओं की आंखें चूल्हे पर धुएं से खराब ना हो। इसलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त कनेक्शन और गैस सिलेंडर दिए हैं। कांग्रेस राज्य में किसानों को सिर्फ 1100 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था। मगर भाजपा सरकार ने अब तक 12000 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर किसानों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को रतिया में अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार फतेहाबाद जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। इसलिए प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा को जिताने का काम करना है। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। देश-प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा की पराली प्रबंधन पर जबरदस्त काम किया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि पंजाब सरकार को हरियाणा सरकार से सीख लेनी चाहिए। किसानों ने सरकार की पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाया है। मगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक पराली प्रबंधन पर कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि 14 फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करके एमएसपी दिया गया है। कांग्रेस के लोगों ने एमएसपी को लेकर दुष्प्रचार किया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल एमएसपी में बढ़ोतरी की है। 2014 से पहले एक बच्चे को भी नौकरी लगवानी होती थी तो पूरा गांव मंत्रियों के चक्कर काटता था। अब गरीब परिवार के बच्चे भी नौकरियां लग रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications