Haryana News: लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'पीएम मोदी ने 10 वर्षों में देश की नई दिशा तय की'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के लिए एक नई दिशा तय की है। आज हम सभी के लिए गर्व की बात है कि किसान, गरीब और युवा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह देश विकास की गति से आगे बढ़ चुका है और यह देश 400 से ज्यादा सीटें देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी।
इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों के बीच आने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश के लिए एक नई दिशा तय की है। भारत दुनिया में अग्रणी स्थान पर है। पीएम मोदी ने दस वर्षों में देश की मजबूत नींव रखी है। हम सब के लिए गर्व की बात है कि इन दस वर्षों में किसान की चिंता की गई है। गरीब की चिंता की गई है। युवाओं और महिलाओं की चिंता की गई है।

उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति तेज हुई है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। हम लोग बीजेपी की जीत का संकल्प लेकर के जाएंगे। हरियाणा में 10 सीटें हैं। दस की दस सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications