Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल के सभी आठ नए सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मंत्रिमंडल में सभी 8 नए साथियों का स्वागत अभिनंदन। आप सबके प्रशासनिक कौशल और योग्यता से हरियाणा सुशासन के मार्ग पर चलेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का विकसित भारत विकसित हरियाणा का संकल्प पूरा होगा। ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है।'

आपको बता दें कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए आठ नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है। जबकि छह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications