Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, आम चुनाव को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं और साथियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने और फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज मुख्यमंत्री आवास (संत कबीर कुटीर) पर पहुंचे कार्यकर्ता साथियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। सभी कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने और फिर से एक बार मोदी सरकार बनवाने का आह्वान किया।'













Click it and Unblock the Notifications