Haryana News: सीएम नायब सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में की जनसभा, कहा-'इस बार 400 पार'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम बनने के बाद कैथल के सेक्टर 19 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की।

कार्यक्रम की दौरान भाजपा के प्रत्याशी के जिले में चुनावी कार्यक्रम का शंखनाद किया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा की पहले की अपेक्षा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत होगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है।

cm nayab singh

उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें मिलेगी। कांग्रेस ने तो मैदान ही छोड़ दिया है। अब दूसरे विपक्षी नेता भी गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 महीने ही उनके पास हैं। इसलिए कार्यकर्ता खूब मेहनत करें। जनता का आशीर्वाद है और कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि पिछली बार भी 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हुई थी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बार भाजपा देश में 400 पार और प्रदेश में दूसरी बार भी सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने पर ही ईडी ने उनके घर पर दबिश दी है।

उन्होंने कहा कि यदि वह ऐसा ना करते तो ईडी दबिश क्यों देती। कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सैनी ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत थी तो हरियाणा से अधिक ऑक्सीजन दिल्ली में भेजी गई थी। लेकिन फिर भी केजरीवाल ऐसी बातें क्यों करते हैं। इस समय आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गई है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि उनकी भाजपा में शामिल होने की पहले तो काफी अफवाहें चल रही थी। उन्हें लोग पूछते थे कि क्या इरादा है तो वह बोलते थे कि अभी कोई विचार नहीं है। उनके पास हजारों संदेश और फोन आते थे। परंतु जब भी मोदी जी की विचारधारा से पार्टी में शामिल हुआ तो जानने और पहचान वालों ने कहा आप ठीक पार्टी में आ गए हो। इसलिए उन्हें बहुत खुशी है। उन्हें यह नहीं लगता कि वह नई पार्टी में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+