Haryana News: सीएम नायब सिंह ने अभिनंदन के लिए जताया आभार, एनडीए के 400 पार के संकल्प का किया आह्वान
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरौंडा में लोकसभा चुनावी शंखनाद और अभिनंदन समारोह के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'आज घरौंडा की धरती पर 'लोकसभा चुनावी शंखनाद' और अभिनंदन समारोह में जो स्वागत हुआ उससे अभिभूत हूं। उमड़े जनसमूह का उत्साह देखकर ये पूर्ण विश्वास हो गया कि हरियाणा में 10 के 10 कमल मजबूती से खिलेंगे और हम सब मिलकर मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूरा करेंगे।'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घरौंडा से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज किया है। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम खट्टर का अभिनंदन भी किया गया। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद हो गए। उन्होंने हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीता कर भाजपा को देने और मोदी जी के 400 पर के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications