Haryana News: सीएम नायब सिंह ने लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, राष्ट्रपति ने घर पर सम्मान
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाना भाजपा के कार्यकर्ता और देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उनका त्याग, तपस्या, संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मान लिया था। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सुबह आडवाणी की आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेता मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है।













Click it and Unblock the Notifications