Haryana News: सीएम नायब सिंह ने यमुनानगर में किया चुनाव प्रचार, जिलाध्यक्ष की मां की पूछी कुशलक्षेम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा की माताजी से अस्पताल में भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज यमुनानगर के हमारे जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी की माताजी से अस्पताल में भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।ईश्वर से माताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को यमुनानगर में पार्टी प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के अंदर 10 वर्षों में जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। देश को एक नई दिशा देने का काम प्रधान मंत्री ने किया है। नई नई योजना बनाकर गरीब व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नौकरी के लिए रिश्वत चला करती थी।












Click it and Unblock the Notifications