Haryana News: सीएम नायब सिंह ने यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे मत, जीत के लिए किया दावा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बल पर हरियाणा की जनता प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को यमुनानगर में पार्टी प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के अंदर 10 वर्षों में जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। देश को एक नई दिशा देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। नई-नई योजनाएं बनाकर गरीब व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नौकरी के लिए रिश्वत चला करती थी।

उन्होंने कहा कि आने वाली 25 मई को 10 लोकसभा सीटों पर विजय बनाना है। हम सभी को एकजुट होकर यहां से बंतो कटारिया को विजय कर संसद में भेजना है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी आज उच्च पद पर बैठाया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अंबाला लोकसभा सीट से उम्मीदवार बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications