Haryana News: सीएम नायब सिंह रामनगर मंडल में बैठक में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल प्रवास के दौरान भाजपा रामनगर मंडल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा करनाल रामनगर मंडल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में राष्ट्र निर्माण में संलग्न कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया।हम सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता राष्ट्र के विकास को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजयी पताका लहराएंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है और विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को करनाल दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी करनाल में भाजपा रामनगर मंडल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications