Haryana News: सीएम नायब सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'लोग कांग्रेस से विमुख हो चुके हैं'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बौखला चुकी है। कांग्रेस लंबे समय शासन में रहकर गरीब के विकास और हित के लिए काम करने में नाकाम रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र 10 वर्षों में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा के बाहर निकालने का काम प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किया। लोग कांग्रेस से विमुख हो चुके हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस बौखला चुकी है। कांग्रेस ने गरीबों को खाली लॉलीपॉप देने का काम किया है। उन्होंने उनके विकास के लिए उनके हित के लिए प्रलोभन दिए हैं। कांग्रेस लंबे समय शासन में रहकर नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसा सिस्टम देश में विकसित किया। जिससे 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे से बाहर आए हैं। यही वजह है कि गरीब आदमी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्यार भरी निगाहों से देख रहा है।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोगों का शोषण किया है। उन्होंने लोगों को लाइन में खड़ा किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर लोगों को गरीबी रेखा के नीचे पहुंचने का काम किया है। लोग कांग्रेस से विमुख हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जाता रहे हैं। हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बड़े अंतर के साथ प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर चुके हैं। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आतुर हैं।












Click it and Unblock the Notifications