Haryana News: सीएम खट्टर ने इसरो द्वारा सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C58/XPoSat सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की बधाई दी है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि '2024 की शानदार शुरुआत करते हुए @isro द्वारा श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C58/XPoSat सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की हार्दिक बधाई। अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करने हेतु लॉन्च किया गया यह सैटेलाइट विज्ञान के क्षेत्र में इस वर्ष की भारत की समृद्ध शुरुआत है। समस्त देशवासियों एवं ISRO के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश
इसरो ने नए साल के पहले दिन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9:10 पर इसे लॉन्च किया है। XPoSat या एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह के सफल लॉन्च के साथ भारत अमेरिका के बाद ब्लैक होल का अध्ययन करने के लिए वेधशाला रखने वाला दूसरा देश बन जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications