Haryana News: गुरुग्राम के पटौदी खंड में पहुंची विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा, लोगों ने आत्मनिर्भरता की ली शपथ

केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार (4 दिसंबर) को गुरुग्राम जिला के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संकल्प रथ यात्रा राज्य के जिलों में पहुंच रही है। सोमवार को संकल्प रथ यात्रा गुरुग्राम के पटौदी खंड में सुबह गांव घिलनावास व दोपहर के समय गांव ग्वालियर में पहुंची।

रविवार की साप्ताहिक अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में लोग केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के लिये घरों से बाहर निकले। पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बतौर मुख्य अतिथि यात्रा का स्वागत कर जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाए गए स्टॉलों पहुंचे और स्कीम की जानकारी ली।

Viksit Bharat Sankalp Yatra

विधायक ने उपस्थित जनसमूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलवाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है इसलिए सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्र को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद' के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है।

विधायक ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार देश-प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करते हुए हर आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुंआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए हैं। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत
गरीब परिवारों की 2 लाख 60 हजार बेटियों की शादी पर 71,000 रुपये तक शगुन दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+