Haryana News: भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया कल आएंगे अंबाला, जानिए पूरा कार्यक्रम
Haryana News: हरियाणा भाजपा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 9 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक हरियाणा और राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रवास पर रहेंगे। सतीश पूनियां 9 अप्रैल को हरियाणा के अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कालका विधानसभा में चुनाव प्रबंधन और कोर कमेटी बैठक लेंगे।
इसके बाद पूनियां 10 अप्रैल को राजस्थान के श्रीगंगानगर लोकसभा, 11 अप्रैल को हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर लोकसभा, 12 और 13 अप्रैल को चूरू लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार एवं बैठकें लेंगे।

उल्लेखनीय है कि सतीश पूनियां पिछले दिनों में गुरुग्राम, अंबाला, पंचकूला इत्यादि क्षेत्रों में हरियाणा लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ चुनाव प्रबंधन और कोर कमेटी बैठकों में विस्तृत चर्चा कर चुके हैं। वहीं राजस्थान के सीकर, जयपुर ग्रामीण, पाली, चूरू इत्यादि लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं संबोधित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications