Haryana News: रोहतक में 25 फरवरी को होगा भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन, सीएम भजनलाल शर्मा होंगे शामिल

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी रोहतक लोकसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सर्किट हाउस नजदीक दिल्ली बाईपास रोहतक में हुई। इसमें प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी राजीव जैन ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि इन सम्मेलनों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंच कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना है। यह बात रोहतक लोकसभा के चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने कही। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सूची तैयार करें और अपेक्षित कार्यकर्ता कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे इसका भी ध्यान रखना हम सब की जिम्मेवारी है।

cm khattar

पूर्व सहकारी मंत्री एवं लोकसभा क्लस्टर प्रभारी मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि जिस प्रकार से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन तीनों लोकसभा के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसी प्रकार हमारे दूसरे क्लस्टर यानी फरीदाबाद, गुरुगांव,भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सभी कार्यक्रमों की सफल बनाने के लिए लोकसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया 10 बजे बूथ समिति सम्मेलन सिरसा, दोहपर बाद 2 बजे प्रबंधन एवं चुनाव समिति के पदाधिकारियों की बैठक फतेहाबाद और शाम 4 बजे बुद्धिजीवी सम्मेलन रोहतक में होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए और इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रोहतक के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, झज्जर के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुडा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश अत्रि, नागेंद्र शर्मा,नरेंद्र खट्टर राजकमल उर्फ राजू सहगल, नरेंद्र वत्स राजरानी शर्मा,जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया, हरिओम भाली, उदयभान मलिक डॉ अशोक रंगा, उषा शर्मा, मुकेश शर्मा, तकदीर खरकड़ा,नवीन ढुल, एडवोकेट वजीर खोखर, सतीश रोहिल्ला राजकुमार सुनारियां,विकास पंवार, अजय कुमार शर्मा, धर्मबीर शर्मा, हरपाल नैन, पंकज भारद्वाज, सुनील कुमार, सतीश चौधरी, डॉ. प्रेम हुडा, एडवोकेट अतर सिंह पवार, अश्विनी शर्मा, सूबेदार धर्मवीर सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+