Haryana News: सीएम खट्टर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर आए अशोक तंवर नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे।
अशोक तंवर के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुछ लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया। हालांकि इसमें कोई बड़ा नाम शामिल नहीं था। इन समर्थकों को तंवर ने ही पार्टी में शामिल करवाया था। इस्तीफा देने वालों में विंग के पदाधिकारी शामिल है।

अशोक तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस और आप के गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications