Haryana New CM: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM, मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Nayab Singh Saini Takes Oath as Haryana CM: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने नायब सिंह सैनी को शीर्ष विधायक दल का नेता घोषित किया गया।
कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।
यह भी देखें: नायब सिंह सैनी ही क्यों, खट्टर से कहां हो गई चूक? हरियाणा में बीजेपी का 'गुजरात मॉडल' वाला पूरा गणित समझिए

नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
सैनी का राजनीतिक करियर करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ था, जब उन्होंने हरियाणा में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया था। वह 2002 में अंबाला में भाजपा की युवा शाखा के जिला महासचिव बने और 2005 में उन्हें जिला अध्यक्ष नामित किया गया।
#WATCH | Haryana BJP president Nayab Singh Saini takes oath as the Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhavan in Chandigarh. pic.twitter.com/ULZm5kqwLG
— ANI (@ANI) March 12, 2024
उन्होंने पार्टी की कई शाखाओं के साथ काम किया है, जिसमें किसानों की शाखा किसान मोर्चा भी शामिल है। वो किसान मोर्चा के राज्य महासचिव थे। 2012 में, उन्हें अंबाला में जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था।
यह भी देखें: कौन हैं गोपाल कांडा, जो हरियाणा में बने किंग मेकर! खट्टर से मिलकर दुष्यंत चौटाला को दिखाया बाहर का रास्ता
संगठन स्तर पर कई पोस्टिंग के बाद, वह 2014 के राज्य चुनावों में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए। 2016 में, उन्हें राज्य मंत्री नामित किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में, सैनी को कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को करीब 4 लाख वोटों के अंतर से हराया।
यह भी देखें: हरियाणा के इस दिग्गज नेता की पत्नी हैं हद से ज्यादा खूबसूरत, कहलाती हैं Beauty with Brain, पढ़ें Love Story












Click it and Unblock the Notifications