कौन हैं गोपाल कांडा, जो हरियाणा में बने किंग मेकर! खट्टर से मिलकर दुष्यंत चौटाला को दिखाया बाहर का रास्ता

Haryana Crisis News Gopal Goyal Kanda: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब हरियाणा के अगले सीएम प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी होंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन टूट गई है।

इस बीच कहा जा रहा है कि सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल गोयल कांडा हरियाणा के नए किंगमेकर हैं। मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया है कि सभी निर्दलीय विधायक उनके साथ हैं। बैठक के बाद ही मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया है।

gopal goyal kanda

मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे पर गोपाल गोयल कांडा ने कहा है कि, ''हमारी हरियाणा लोकहित पार्टी का बिना शर्त समर्थन पहले दिन से ही है। सभी निर्दलीय विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हरियाणा में कोई नया सीएम होगा। खट्टर सभी को साथ लेकर काम कर रहे हैं। वह सभी लोगों और निर्दलीय विधायकों की सुनते हैं।''

गोपाल कांडा ने उससे पहले कहा था कि, ''...मुझे लगता है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी और रहेगी...। सभी स्वतंत्र उम्मीदवार भाजपा का समर्थन करना जारी रखेंगे।'' उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाल की कोई जरूरत नहीं है।

Who is Gopal Goyal Kanda: कौन हैं गोपाल गोयल कांडा

  • गोपाल गोयल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष हैं और सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी 2014 में इन्होंने बनाया था।
  • गोपाल गोयल कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
  • गोपाल गोयल कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस (MDLR Airlines) के नाम से कंपनी भी चलाते हैं। गोपाल गोयल कांडा उस वक्त सुर्खिुयों में आए थे, जब MDLR एयरलाइंस की कर्मचारी गीतिका की आत्महत्या के केस में उनके ऊपर मुकदमा चला।
  • गोपाल कांडा सिरसा के रहने वाले हैं। उनके पिता मुरली धर कांडा एक वकील थे। गोपाल कांडा ने एयरलाइंस कंपनी खोलने से पहले इलेक्ट्रीशियन और जूते की दुकान में भी काम कर चुके हैं।
  • गोपाल कांडा तारा बाबा को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे...इनके सम्मान में इन्होंने काफी कुछ किया है। गोपाल कांडा को साल 2012 में हरियाणा सरकार में गृह मंत्री रहते हुए गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
  • गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद पर साल 2016 में कथित अवैध संपत्ति को लेकर भी मामला चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+