हरियाणा के इस दिग्गज नेता की पत्नी हैं हद से ज्यादा खूबसूरत, कहलाती हैं Beauty with Brain, पढ़ें Love Story

Dushyant Chautala Love Story: मंगलवार को हरियाणा में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, आज भाजपा ने सुबह जजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया, तो दोपहर बाद नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया। जिसके बाद कुछ ही घंटों में हरियाणा की सियासी तस्वीर पलट गई।

Dushyant Chautala married Meghna Chautala

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों में टकराव हुआ और भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए आज ये गठबंधन तोड़ दिया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला की नई दिल्ली में मुलाकात हुई थी, 45 मिनट तक चली इस मीटिंग के बाद सभी को कुछ बड़े ऐलान की उम्मीद थी।

जननायक जनता पार्टी (JJP) में मचा है घमासान

लेकिन इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक तस्वीर इस तरह से बदल जाएगी, ये किसी ने भी नहीं सोचा था। तो वहीं 10 विधायकों वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के 5 विधायक भी इस वक्त गायब चल रहे हैं, जिससे कि चौटाला की पार्टी में भी फूट के आसार दिख रहे रहे हैं।

सबसे कम उम्र के सांसद का रिकॉर्ड

फिलहाल सियासी घमासान जारी है और इसी बीच आपको दुष्यंत चौटाला के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। मालूम हो कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा सियासत के एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परदादा चौधरी देवीलाल देश के उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पांचवें सीएम थे।

परदादा रह चुके हैं उप प्रधानमंत्री

तो वहीं उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के सातवें सीएम रह चुके हैं। मात्र 26 साल में संसद पहुंच कर सबसे कम उम्र के सांसद का रिकॉर्ड बनाने वाले दुष्यंत चौटाला ने अपनी पारिवारिक पार्टी INLD ( Indian National Lok Dal) को छोड़कर नई पार्टी जेजेपी Jannayak Janata Party बनाई थी।

हमेशा अपने फैसलों से लोगों को चौंकाने वाली दुष्यंत चौटाला की रियल लाइफ भी काफी दिलतस्प है। उनकी पत्नी मेघना अहलावत चौटाला भी काफी दमदार हस्ती हैं। बेइतंहा खूबसूरत मेघना अहलावत 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं। उनकी और दुष्यंत की शादी 18 अप्रैल 2017 गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में काफी धूमधाम से हुई थी, मालूम हो कि मेघना अहलावत आईजी ऑफिसर परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं।

परिवार वालों ने कराई थी दोनों की पहली मुलाकात

गुरुग्राम में जन्मी मेघना ने MBA किया है। कहा जाता है कि दुष्यंत चौटाला और मेघना की पहली मुलाकात परिवार वालों ने करवाई थी । दुष्यंत चौटाला ने उन्हें देखते ही शादी के लिए हां कर दिया था। इस रॉयल शादी के चर्चे दूर-दूर तक हुए थे और इस शादी की तस्वीरें जब वायरल हुई थीं तो लोगों ने दोनों की काफी तारीफ करते हुए कहा था कि 'ये तो शाही जोड़ा यानी कि राजा-रानी जैसे हैं।' आपको बता दें कि इस साल 22 जनवरी को दुष्यंत चौटाला को पुत्री रत्न प्राप्ति हुई है, जिसका नाम 'राम्या' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+