हरियाणा: CM मनोहर लाल बोले- सरकार ने '7 S' पर कार्य कर लोगों के जीवन को बनाया सुगम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समाज में व्यक्ति निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भौतिक निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण आवश्यक है। एक बार व्यक्ति का निर्माण हो गया तो भौतिक निर्माण अपने आप हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन में नैतिकता के भाव को आत्मसात करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मिशन कर्मयोगी की शुरूआत की है। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाओं में जनता का विश्वास बढ़े।

सभी अधिकारी को सात 'एस' को साकार करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने सात 'एस' - शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुशासन व सेवा के लक्ष्य पर कार्य करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम बनाया है। सभी अधिकारी इन सात 'एस' को साकार करने की दिशा में कार्य करें।
फसलों के नुकसान की स्पेशल गिरदावरी के दिए आदेश
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए गए हैं। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजे का भुगतान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: अधिकारी-कर्मचारी नैतिकता के साथ जनता के हित में कार्य कर निभाएं दायित्व, बोले- सीएम मनोहर लाल












Click it and Unblock the Notifications